अमित शाह पर टिप्पणी मामला : मानहानि मामले में राहुल गांधी पहुंचे कोर्ट, आज है सुनवाई
सुलतानपुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुलतानपुर की एमपी-एमएल कोर्ट पहुंचे. इस मामले में आज कोर्ट में सुनवाई होगी.
बता दें कि विजय मिश्र का आरोप है कि 15 जुलाई 2018 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इससे उनकी भावनाएं आहत हुई थीं. परिवादी के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि कोर्ट ने परिवादी व अन्य गवाहों का बयान दर्ज करने के बाद 27 नवंबर 2023 को राहुल गांधी को तलब करने का आदेश दिया था.
सोमवार को राहुल गांधी के अधिवक्ता केपी शुक्ल ने आत्मसमर्पण व जमानत अर्जी के साथ ही मौका अर्जी देकर कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के कारण राहुल गांधी कोर्ट में हाजिर नहीं हो सकते हैं. उन्होंने मामले में मंगलवार को सुनवाई करने का अनुरोध किया.




