देश दुनियाशहर एवं राज्य

हेमंत सोरेन फिर बने झारखंड के मुख्यमंत्री, 13वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

नेशनल डेस्क।   झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन आज शाम 5 बजे झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.  राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के बाद JMM के नेता हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से राजभवन में मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश कियाथा।

इससे पहले दावा किया जा रहा था कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. लेकिन अब खबर सामने आई कि वह आज शाम 5 बजे ही शपथ ले ली. इससे पहले, सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने रांची स्थित चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक में आम सहमति से हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल का नेता चुना.

राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद चंपई सोरेन ने कल कहा, “मैंने JMM की अगुवाई वाले गठबंधन के फैसले के अनुसार इस्तीफा दे दिया है. राज्य में हमारा गठबंधन मजबूत है.” उन्होंने आगे कहा, “हर किसी को यह पता है कि हेमंत के साथ क्या हुआ था. उनके जाने के बाद गठबंधन के सहयोगियों ने राज्य की जिम्मेदारी मुझे दी थी. अब, गठबंधन ने हेमंत सोरेन के पक्ष में फैसला किया है.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button