देश दुनियाशहर एवं राज्य

दिव्यांग नौकरानी को बंधक बनाकर रखा, प्रताड़ित किया, भाजपा नेत्री गिरफ्तार

राँची. रिटायर्ड आईएएस की पत्नी और सीमा पात्रा पर अपने घर में लंबे समय तक एक दिव्यांग घरेलू नौकरानी सुनीता को बंधक बनाये जाने और बेरहमी से मारपीट मामले में राँची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक,हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह सुबह सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। सीमा पात्रा को पूछताछ के लिए महिला थाना ले जाया गया है.

आरोप है कि सीमा पात्रा के घर बीते आठ साल से घरेलू कामकाज के लिए रखी गयी युवती को लंबे समय से बुरी तरह प्रताड़ित किया जा रहा था. सीमा पात्रा पर अरगोड़ा थाना में आईपीसी की धारा सहित एससी-एसटी के तहत मामला दर्ज किया गया है. युवती का गंभीर हालत में रिम्स में इलाज चल रहा है.

आरोप है कि रांची में रिटायर्ड IAS महेश्वर पात्रा की पत्नी भाजपा नेता सीमा पात्रा ने आदिवासी महिला सुनीता खाखा को 8 साल तक अपने घर में कैद कर सूरज भी नहीं देखने दिया। सुनीता से जीभ से फर्श साफ करवाया। पेशाब चटाया। रॉड से दांत तोड़ डाले। गर्म तबे से चेहरा जला डाला। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। छत्तीसगढ़ में भी कई आईपीएस के बंगलों में तैनात आरक्षको ने आत्महत्या की है इसके पीछे की असली वजह उनका शोषण और प्रताड़ना ही होती है वे लोग कुत्ते को घुमाने से लेकर बाजार से खरीदारी करने तक का काम करते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button