देश दुनियाशहर एवं राज्य

कसाब की तरह लोन वुल्फ अटैक की साजिश टली…सुरक्षा बलों पर हमले से पहले आतंकी गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश एटीएसएस को बड़ी कामयाबी मिली है। खंडवा से इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी को एमपी एटीएस (MP ATS) ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आरोपी लोन वुल्फ अटैक की योजना बना रहे थे। आरोपियों के पास से जेहादी साहित्य, फोन, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद की गई है।

ATS आईजी डॉ आशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आतंकी लोन वुल्फ अटैक की योजना बना रहे थे। निशाने पर सुरक्षा बल थे। आतंकी के पास से भारी मात्रा में IM, ISIS, और अन्य आतंकी संगठनों का जेहादी साहित्य, फोन, एक पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, सिमी सदस्यता के फार्म मिले है। जब्त मोबाइल और डिजिटल डिवाइस में आतंकी संगठनों इंडियन मुजाहिद्दीन, आईएसआईएस, जैश ए मोहम्मद, लश्कर ए तैयबा, जेहादी साहित्य वीडियो मिले है। गिरफ्तार आतंकी के प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्यों से संपर्क भी मिला है।

खंडवा से किया गिरफ्तार

दरअसल, गुरुवार तड़के करीब 4 बजे खंडवा में एटीएस ने कार्रवाई करते एक नाबालिग सहित दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बताया गया कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और मोबाइल में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर यह कार्रवाई की गईहै। एटीएस ने एक फैजान नाम के युवक को कंजर मोहल्ला, सलूजा कॉलोनी और एक नाबालिग युवक को गुलमोहर कॉलोनी से पूछताछ के लिए उठाया है।

2023 में गिरफ्तार हुए रकीब के संपर्क में थे दोनों

बताया जा रहा है कि बंगाल एसटीएफ ने आतंकी संगठन सिमी से लिंक होने पर रकीब को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने भी रकीब के घर पर सर्च किया था। जांच में सामने आया था कि किसी बड़े हमले की रकीब साजिश रच रहा था। रकीब इंटरनेट और सोशल मीडिया के जरिए मध्यप्रदेश के निमाड़ अंचल में अपना नेटवर्क  फैला रहा था। उसके पास मिले दस्तावेजों में इस बात का खुलासा हुआ था। जिन दो लोगों को ATS ने हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में मध्यप्रदेश में सिमी आतंकी संगठन के नेटवर्क को लेकर कई खुलासे हो सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button