#Social

CG BREAKING: जिले के चौक-चौराहों पर लगेगी गुंडे-बदमाशों की तस्वीरें


Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस अब निगरानी और गुंडा-बदमाशों की फोटो सार्वजनिक चौक-चौराहों पर लगाएगी। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने सभी थाना क्षेत्र में होर्डिंग्स लगाने के आदेश दिए हैं। जिससे बदमाशों की दबंगई खत्म हो। एसपी जितेंद्र शुक्ला का कहना है कि, ऐसा करने से अपराधियों की सामाजिक छवि लोगों के सामने आएगी। इससे अपराधियों को सबक मिलेगा कि यदि उन्होंने सही काम किया होता तो उनकी फोटो यहां नहीं होती। एसपी ने कहा कि, थानों में गुंडे-बदमाशों की सूची अपडेट करने के साथ ही उनके फोटो के बड़े होर्डिंग्स बनाकर थाना कैंपस में लगाया जाएगा। इससे अपराधी अपराध करने से पहले सोचे कि उसकी छवि कैसी बनेगी। वहीं गुंडे बदमाशों ने जिस क्षेत्र में दहशत बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button