#Social

Aaj ka rashifal: आज का राशिफल, 17 जुलाई 2024


वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ, व्यापार बहुत अच्छा है। नौकरी-चाकरी बहुत अच्छी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दीजिए। रौब और रुआब आप में बना रहेगा। सुकुमारता भी बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृहकलह के संकेत हैं। थोड़ा ध्यान से चलें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम-संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि दिख रही है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जो आपने सोच रखा है, डिजाइन किया है उसे लागू करें। व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग दिख रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होती जा रही है। मन थोड़ा परेशान सा रहेगा। भाग्यवश रुपए-पैसे आएंगे। जुबान थोड़ा अनियंत्रित न होने दीजिएगा। निवेश करने से बचिए। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार लगभग ठीक ठाक है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहना होगी। नायक-नायिका की भांति चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नवीन साधन बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। मन संकुल रहेगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- सरकारी तंत्र लाभ देंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। कष्टकारी समय आपसे दूर होगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button