#Social

भाभी के प्यार में देवर पागल, चाकू से कर दिया हमला


पूर्व बर्दवान: श्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान में भाभी के प्यार में पागल देवर ने प्रेम प्रस्ताव नहीं मानने पर भाभी पर चाकू से हमला कर दिया. आनन-फानन में परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने पीड़ित के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.
घटना पूर्व बर्दवान के कटवा थाना के पनुहाट इलाके में की है. पीड़ित चुमकी बैराग्य पनुहट इलाके के बैरागी पारा की रहने वाली है. चुमकी वैराग्य के पति नरोत्तम वैराग्य पेशे से लॉरी ड्राइवर था. चार साल पहले नरोत्तम की सड़क हादसे में मौत हो गई. परिवार में 14 साल का बेटा और सात साल की बेटी है. चुमकी ससुराल में रहकर राखी बनाती है और बेचकर परिवार चलाती है.
आरोप है कि 19 साल का देवर प्रवीण वैराग्य उसके प्यार में पागल था. प्रवीण के माता-पिता ने बेटे को वापस सामान्य जीवन में लाने की कोशिश की, लेकिन उससे भी कोई मदद नहीं मिली. तीन माह पहले चुमकी ने देवर के जिद के चलते उसके खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी. इसी गुस्से में प्रवीण पर भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया.
घायल चमकी के बेटे का कहना है, प्रवीण मेरी मां को बुरी नजर से देखता था. मां नहीं मानी, तो एक दिन वह हमारे घर में घुस आया और मेरी मां को पीटा. मां ने थाने में भी शिकायत की. इसके बाद कुछ समय तक जमानत पर बाहर रहे. मगर, बार-बार केस वापस लेने की धमकी दे रहा था. वहीं, आरोपी युवक के पिता का दावा है कि उसके बेटे का चुमकी के साथ अवैध संबंध था.

वहीं, जांच अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायल चुमकी का बयान लिया. शुक्रवार की घटना के बाद से प्रवीण फरार था. हालांकि, कटवा थाना पुलिस ने उसे पनुहाट बाजार इलाके से गिरफ्तार कर लिया. जब आरोपी को कटोवा उप-विभागीय अदालत में पेश किया गया, तो न्यायाधीश ने उसे 14 दिन की हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button