#Social

Nalagarh में बन रहे पार्क के दूसरे चरण का 90 प्रतिशत काम पूरा


BBN. बीबीएन। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि 350 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किया जा रहा मेडिकल डिवाइस पार्क बीबीएन क्षेत्र के लिए खुशहाली और समृद्धि का आधार बनेगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल डिवाइस पार्क के पहले चरण का कार्य पूर्ण हो गया है, जबकि दूसरे चरण का कार्य भी 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है तथा शेष कार्य प्रगति पर है। उद्योग मंत्री ने ये शब्द नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क के निरीक्षण के दौरान कहे। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से परियोजना की जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उद्योग मंत्री ने कहा कि नालागढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत मंझोली के घीहड़ तथा तेलीवाल गांव में मेडिकल डिवाइस पार्क लगभग 350 करोड़ रुपए की लागत से

निर्मित किया जा रहा है।

लगभग 1623 बीघा भूमि पर निर्मित किया जा रहा यह पार्क बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर सृजित करेगा। मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ की भूमि को समतल करने के लिए लगभग 83.39 करोड़ रुपए, पार्क में मार्गों के निर्माण पर 31.35 करोड़ रुपए, पानी की निकासी के लिए 12.46 करोड़ रुपए, विद्युत वितरण नेटवर्क पर 25.05 करोड़ रुपए तथा जलापूर्ति के लिए 7.79 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर मेडिकल डिवाइस पार्क के कार्य में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए। इस अवसर पर सीपीएस रामकुमार चौधरी, विधायक हरदीप सिंह बाबा, राजेश्वर गोयल, एसपी बद्दी इल्मा अफरोज, सोनाक्षी सिंह तोमर, एसडीएम दव्यांशु सिंगल आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button