#Social

World स्तनपन सप्ताह दिवस समारोह का किया गया आयोजन


Lakhisarai लखीसराय। महिला एवम बाल विकास निगम लखीसराय के तत्वाधान में चानन प्रखण्ड के गोहरी गांव में 100दिन स्पेशल जागरूकता अभियान अंर्तगत सखी वार्ता के तहत् विश्व स्तनपन सप्ताह दिवस का आयोजन जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिला समन्वयक एनएनएम के मधुमाला कुमारी ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह,प्रत्येक वर्ष अगस्त माह के पहले सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जाताहै। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान के प्रति जागरुक करना और उसका महत्व बताना है। साथ ही कामकाजी महिलाओं को उनके स्तनपान संबंधी अधिकार के प्रति जागरूकता प्रदान करना ,नवजात शिशु के लिए पीला गाढ़ा चिपचिपा युक्त मां का के स्तन का दूध कोलेस्ट्रम संपूर्ण आहार होता है जिसे बच्चे के जन्म के तुरंत बाद 1 घंटे के भीतर ही शुरू कर देना चाहिए। सामान्यता बच्चे को 6 महीने की अवस्था तक केवल स्तनपान कराने की जानकारी दिया गया। छः माह बाद स्तनपान के साथ-साथ पौष्टिक पूरक आहार भी देना चाहिए । स्तन में दूध पैदा होना एक नैसर्गिक प्रक्रिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button