#Social

Mount Litera Zee School में परफॉर्मर ऑफ द मंथ में बच्चों का किया गया चयन


Lakhisarai लखीसराय: लखीसराय जिले की सुप्रसिद्ध माउंट लिट्रा जी स्कूल में जुलाई -2024 में माह परफॉर्मर ऑफ द मंथ में बच्चों का चयन किया गया। विदित हो कि बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं बहुमुखी प्रतिभा का विकास करने के लिए विद्यालय प्रबंधन परफॉर्मर ऑफ द मंथ प्रतियोगिता करवाता है । इसके तहत बच्चों की अनुशासनता, लेखन एवं वाचन, कक्षा एवं गृह कार्य में उनकी दक्षता, पाक्षिक और मासिक जांच परीक्षा में प्राप्त हुए अंक, उनकी भाषा, संप्रेषण कौशल जैसे विभिन्न मापदंडों का आकलन किया जाता है। इस दौरान यह बैच उन बच्चों को प्राप्त हुआ जिन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित पी टी 1 परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। बच्चों में स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना के साथ-साथ यह बच्चों को बेहतर मिहनत करने की प्रेरणा भी देता है।
गौरतलब हो कि जुलाई 2024 माह के लिए कक्षा नर्सरी से समीक्षा , कक्षा जूनियर के. जी. से रुद्र, कक्षा सीनियर के. जी.विभव कुमार, कक्षा प्रथम से राजनंदनी स्नेही, कक्षा द्वितीय से आरुष गौरव, कक्षा तृतीय से संगम राज साह,कक्षा चतुर्थ से राज स्नेही, कक्षा पंचम से काशवी श्रीवास्तव, कक्षा षष्ठ से श्रेजल साह, कक्षा सप्तम से कुमार अभिराज अमन एवं अष्टम से आशुतोष कुमार का चयन किया गया । चयनित बच्चों को विद्यालय के चेयरमैन संजीव स्नेही ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षकों में रोहित रॉय, आशीष गुप्ता, अंकित कुमार, मनीष कुमार, वाल्मीकि राय,शोभन घोष,बिट्टू कुमार एवं शिक्षिकाओं में श्रुति राज, सोनी शंकर, उज्जवली कुमारी उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button