#Social

दोस्त की पत्नी को अपनी हवस का शिकार बनाया, नौकरी के बहाने होटल बुलाया


बिजनौर: लखनऊ में बिजनौर पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर दोस्त की पत्नी से रेप करने वाले होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, गाजीपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार करने और गर्भपात कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एडिशन इंस्पेक्टर बिजनौर अजय पाल सिंह ने बताया कि साउथ सिटी निवासी अभिमन्यु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बिजनौर सीआरपीएफ कैम्प के पास विनायक होटल में पार्टनर है। अभिमन्यु ने दोस्त की पत्नी को नौकरी देने के बहाने से होटल में इंटरव्यू के लिए बुलाया था। कुछ देर बात करने के बाद अभिमन्यु ने कोल्ड ड्रिंक मंगाई। जिसे पीते ही महिला बेहोश हो गई। होश आने पर पीड़िता ने अभिमन्यु से विरोध दर्ज कराया था। जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
इन्दिरानगर गाजीपुर गांव निवासी अनुज वर्मा को गुरुवार सुबह उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय ने बताया कि बुधवार को एक युवती ने अनुज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शादी का झांसा देकर अनुज ने युवती का शारीरिक शोषण किया था। पीड़िता के गर्भवती होने पर दवा खिला कर आरोपी ने जबरन गर्भपात कराया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि अनुज प्राइवेट कम्पनी में काम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button