#Social

DSP गिरफ्तार, चार दिन की रिमांड पर, जानें क्या है पूरा मामला


पंचकूला: हरियाणा पुलिस के डीएसपी प्रदीप कुमार को हिसार पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने जब कोर्ट में सरेंडर किया तब उन्हें एसआईटी ने गिरफ्तार किया।
दरअसल, डीएसपी प्रदीप कुमार पर हिसार के मिर्जापुर चौक के पास विकास मार्ग वेलफेयर सोसाइटी के दो प्लॉटों पर कब्जा करने का आरोप है। इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान डीएसपी प्रदीप कुमार का नाम लिया था।
नाम उजागर होने के बाद डीएसपी प्रदीप अंडरग्राउंड हो गए थे, लेकिन शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर करने के बाद एसआईटी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। डीएसपी प्रदीप की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी की टीम अब उनसे गहनता से पूछताछ करेगी। प्लॉट कब्जा करने वाले गिरोह से जुड़े और भी नाम उजागर होने की संभावना है।
बता दें कि इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसआईटी ने पूर्व में राम अवतार, सुनील और सुरजीत को गिरफ्तार किया था। इस आरोपियों ने दावा किया था कि अपराध में डीएसपी कुमार यादव भी शामिल हैं।
प्रदीप कुमार की संलिपत्ता शामिल होने की जानकारी मिलने के बाद एसआईटी की टीम ने उसके घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से कई दस्तावेज भी बरामद किए गए थे। उल्लेखनीय है कि 19 जुलाई को एचटीएम थाना पुलिस को धोखाधड़ी से प्लॉट हड़पने की शिकायत मिली थी। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर राजकुमार उर्फ राजा, मुकेश, रामअवतार और सुरजीत के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button