#Social

विकास एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक


Nahan. नाहन। जिला सिरमौर के नाहन स्थित बचत भवन में जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता बुधुवार को समिति के अध्यक्ष एवं उद्योग तथा संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने की। हर्षवर्धन चौहान ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला सिरमौर में विभिन्न विकासात्मक कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि सिरमौर की जनता प्रदेश सरकार के विकासात्मक कार्यों का लाभ उठा सकें। बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, सांसद सुरेश कश्यप, पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, दयाल प्यारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी बैठक में उपस्थित थे। बैठक में अवगत करवाया गया कि मनरेगा के तहत अब तक 100760 जॉब कार्ड प्रदान किए जा चुके हैं। अब तक 1074.35 लाख रुपए के वेतन मनरेगा के तहत दिया जा चुके हैं और 4199.03 लाख रुपए वित्त वर्ष 2024-25 में देने का

लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्त वर्ष 2023-24 में 1990 आवास निर्मित किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में मल निकासी के 729 व्यक्तिगत घरेलू शौचालय स्वीकृत किए गए हैं। जिला सिरमौर में अब तक कुल 1717 संस्थागत प्रसव हुए हैं, जिसमें सरकारी अस्पताल में 1631, निजी अस्पताल में 86 संस्थागत प्रसव हुए हैं। जिले में 1462 आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। बैठक में बताया गया कि जिला सिरमौर में वित्त वर्ष 2024-25 में 526.60 हेक्टेयर क्षेत्र में वन विभाग द्वारा पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है और अब तक 196.55 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधे रोपित किए जा चुके हैं। वन विभाग द्वारा 149405 पौधे रोपित किए गए हैं और 396460 पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में अवगत करवाया गया कि विद्युत विभाग द्वारा 449.84 मिलियन यूनिट ऊर्जा प्रदान की गई है। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला सिरमौर में वित्त वर्ष 2023-24 में विकासात्मक योजनाओं के लिए 4519.25 लाख रुपए की लागत के 1750 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और वित्त वर्ष 2024-25 में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के लिए 920.76 लाख रुपए की लागत के 355 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। बैठक में बताया गया कि नाहन शहर में अब तक 1279 डेंगू के मामले आए हैं और इस संदर्भ में समिति के अध्यक्ष एवं उद्योग मंत्री ने नगरपालिका को डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी लायक राम वर्मा ने बैठक की कार्रवाई का संचालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button