#Social

NSUI ने विधायक का फूंका पुतला


Hamirpur. हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में एनएसयूआई इकाई द्वारा बीते कुछ दिनों से महिलाओं के साथ बढ़ते दुष्कर्मों व गलत मानसिकता के खिलाफ बुधवार को कॉलेज गेट के बाहर चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हंसराज का पुतला जलाया और उसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष शिवांशू धीमान व उपाध्यक्ष अंकित कुमार और शुभम सहोत्रा की अध्यक्षता में छात्रों ने कॉलेज गेट पर चुराह के

विधायक हंसराज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि इंसानियत को बचाने के लिए मानसिकता परिवर्तन समाज में बहुत जरूरी बन चुका है और महिलाओं के स मान के लिए हमें एकजुट होकर समाज से गलत मानसिकता को जल्द समाप्त करना होगा। इस मौके पर समस्त एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरने प्रदर्शन में एनएसयूआई के कार्यकत्र्ताओं में नीरज शर्मा, गौरव, अमित ठाकुर, अंशुल, अनुज राणा, पायल शर्मा, श्रेया भारद्वाज मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button