#Social
BIG BREAKING: BSP ने चार सीटों पर उम्मीदवारों की जारी की सूची

Haryana. हरियाणा। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. बीएसपी ने जिन चार सीटों पर लिस्ट जारी की है उसमें जगधारी, असंध, नारायण गढ़ और अटेली विधानसभा सीट शामिल है. जगधारी सीट से दर्शन लाल खेड़ा, असंध से गोपाल सिंह राणा, नारायणगढ़ से हरबिलास सिंह और अटेली से ठाकुर अत्तर लाल को टिकट दिया है. हरियाणा में बसपा और अभय सिंह चौटाला की इंडियन नेशनल लोकदल गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।



