#Social

BREAKING: घर में घुसकर बदमाशों ने की लाखों की डकैती, केस दर्ज


Guna. गुना। जिले के म्याना थाना क्षेत्र के डुंगासरा गांव में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सास-बहू को बंधक बनाकर हथियारबंद छह बदमाशों ने करीब 15 लाख की डकैती को अंजाम दिया। अलमारी का लाकर तोड़ा और सोना-चांदी के जेवर व नगदी लेकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस की एफआइआर में कुल तीन लाख रुपये की चोरी बताई गई है। पीड़ित सरोजबाई शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात खाना खाकर वह और सास कमलाबाई शर्मा सो गईं थीं। रात में चार बदमाश आए और मुंह दबा दिया। चिल्लाने पर बोले- चुप रहो अन्यथा मार देंगे।
इसके साथ ही चाकू अड़ाकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ-पैर बांध दिए। जबकि सास को पलंग से नीचे पटक दिया। सास बहू को बांधने के बाद बाद अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी की रकम और नगदी लेकर भाग गए। इसके बाद चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी जागे, जिन्होंने पीड़िता के पति गुना तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक प्रावाचक महेश शर्मा को फोन पर सूचना दी। महेश शर्मा बताया कि छह बदमाश दो मोटरसाइकिल से आए थे। इनमें दो घर के बाहर गाड़ी चालू रखकर खड़े रहे, जबकि चार अंदर गए। उनके हाथ में बंदूक और देशी कट्टा भी थे। उन्होंने पत्नी और मां को बंधक बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button