#Social
Bihar Crime: अपने घर की खिड़की खोलकर सो रहा था, अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी

Bihar Crime: बिहार के बांका जिले में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा पंचायत अंर्तगत बौंसीडीह गांव में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई गई है। मृतक जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार गांव के दोनिहार गांव के गोलू यादव का 23 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव बताया गया है। युवक की मौत ईलाज के लिए देवघर ले जाने के क्रम में हुई है। मंगलवार रात युवक अपने कमरे का खिड़की खुला छोड़कर सोया हुआ था। उसकी मां व एक 5 वर्षीय बेटी स्वाति कुमारी अलग कमरे में सोई हुई थी। जबकि पत्नी दो दिन पूर्व छोटी बेटी सोनाक्षी (3) के साथ अपने मायके कटोरिया थाना क्षेत्र के पंजरपट्टा गांव गई थी।




