#Social

भोलेनाथ-शनिदेव के साथ माता रानी के किए दर्शन


Baijnath. बैजनाथ। महाकालेश्वर मंदिर महाकाल में भाद्रपद मास के चौथे शनिवार को हजारों भक्तों ने भोलेनाथ एवं शनिदेव के साथ माता रानी के दर्शन कर पुण्य फल की प्राप्ति की। सुबह साढ़े तीन बजे मंदिर खुलने के साथ ही भक्तों का आवागमन शुरू हो गया। यह क्रम देर रात तक जारी रहा। सुबह से मंदिर परिसर में लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर का पूरा परिसर महाकाल भक्तों से भरा पड़ा रहा। यह क्रम पूरा दिन जारी रहा। हजारों भक्तों ने बाबा महाकाल शनिदेव के साथ-साथ माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर पुण्य फल की प्राप्ति की। इसी बीच महिलाओं ने मंदिर परिसर में खूब भजन-कीर्तन किया। सारा दिन बाबा

महाकाल के जयकारे लगते रहे।

बाबा महाकाल जी को भाद्रपद मास में तेल-तिल-माह के साथ काले वस्त्र भेंट करना पुण्य माना जाता है। भक्तों ने शनिदेव जी मूर्ति की पूजा-अर्चना के बाद शनि-शिला पर तेल, माह, काले वस्त्र भेंट कर अपने ग्रहों के निवारन किया। हजारों लोगों ने मंदिर परिसर के साथ बने हाल में चल रहे भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के मुख्य पुजारी राम कुमार की का मत है कि भाद्र पद मास में शनिदेव जी को तिल माह काले वस्त्र भेंट करना ब तेला अभिषेक करने का विशेष महत्व है। जिससे शनि ग्रहों का निवारण होता है।उनका कहना है कि सूर्य अस्त के उपरांत शनिदेव महाराज का जलाभिषेक करने के बाद पूजा अर्चना का विशेष महत्व माना गया है।इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा पूरा दिन मंदिर में सेवा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button