#Social
नष्ट करने के लिए पुलिस ने रखी शराब की बोतलें, लूटकर भागे लोग, देखें VIDEO…

Andhra Pradesh आंध्र प्रदेश। नष्ट करने के लिए भारी मात्रा में रखी गई शराब को पब्लिक लूटकर ले गई है। हंगामा करते हुए शराब लूटकर भाग रहे लोगों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। तमाम प्रयासों के बावजूद पब्लिक भारी मात्रा में शराब को लूट कर ले जाने में सफल रही।दरअसल रविवार को सोशल मीडिया पर पुलिस की मौजूदगी में शराब लूट का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे आंध्र प्रदेश के गुंटूर जनपद के पुलिस थाने का होना बताया जा रहा है।




