#Social

आदमखोर बना सियार, ग्रामीणों को बेरहमी से नोंचा


Dhanbad. धनबाद। धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्मीडीह में रहने वाले आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों पर एक सियार हमला कर दिया। एक के बाद एक ग्रामीण को सियार तेज दांतों नाखून से काट गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। घटना की वजह से गांव में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया है। सियार ग्रामीणों को काटने के बाद जंगल की तरफ भाग निकला है। घायल ग्रामीणों में रामु महतो, घनश्याम महतो, विक्की मुर्मू, मनोज महतो और 15 वर्षीय उजाला कुमारी सहित अन्य है। सभी घायल के परिजन उन्हें लेकर

SNMMCH अस्पताल पहुंचे।

इमरजेंसी वार्ड में सभी का इलाज जारी है। वहीं दो की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस और वन विभाग को दिया गया। सूचना पाकर वन विभाग कर्मी गांव पहुंचे और तहकीकात की। झारखंड के धनबाद में यह पहली घटना है जब कोई सियार अचानक आदमखोर होकर ग्रामीणों पर हमला किया है। घटना से ग्रामीण डरे हुए हैं। घटना के बारे में बताया जाता है कि ग्रामीण अपने गांव में बैठे थे तो कुछ लोग टहल रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। आधा दर्जन लोगों को घायल करने वाले सियार को अगर वन विभाग समय रहते नहीं पकड़ी तो एक बड़ी अनहोनी होने की सम्भावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button