#Social

Shimla: मानव कल्याण सेवा समिति ने सहारा वृद्ध आश्रम में मनाया गणतंत्र दिवस


Shimla। मानव कल्याण सेवा समिति ने सहारा वृद्ध आश्रम, चौपाल में गणतंत्र दिवस मनाया। इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी वृद्धजनों के लिए मिठाई और भोजन का प्रबंध किया गया। इस दौरान वृद्धजनों ने नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को और भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नर्स विद्या शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी लोग इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। हमें गर्व है कि हम स्वतंत्र भारत में जन्मे हैं। यह स्वतंत्रता हमें हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के बलिदान और संघर्ष के परिणामस्वरूप प्राप्त हुई है। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर विवश किया और हमें आज़ादी दिलाई।
उन्होंने आगे कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान और लोकतंत्र के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारे कर्तव्यों का पालन करना और अपने देश के विकास में योगदान देना कितना महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में उप मंडल अधिकारी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने ‘मानव कल्याण सेवा समिति’ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए बधाई दी और समिति के निर्देशक केशवराम को विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं। 75 वर्ष की आयु में भी केशवराम की सक्रियता और समाजसेवा के प्रति उनकी लगन देखकर अधिकारी ने उनके प्रेरणादायक व्यक्तित्व की प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button