#Social

CG NEWS: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


Raigarh. रायगढ़। आज पुसौर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी- गणेश उरांव (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया । माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी करने पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। बालिका के पिता द्वारा दिनांक 18.09.2024 को थाना पुसौर में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 14.09.2024, लड़की तालाब नहाने गया था । जहां आरोपी गणेश ने बालिका को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और लड़की के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 218/2024 धारा 64, 65(1) BNS, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना के बाद से आरोपी फरार था । पुलिस की दबिश पर आरोपी के महासमुंद की ओर भाग जाने की जानकारी मिली, थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगाकर रखा गया था। आज मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी को ग्राम लिटाईपाली में देखे जाने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में निरीक्षक रोहित बंजारे, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, आरक्षक धर्नुजय चंद बेहरा, ओशनिक विश्वाल, महिला आरक्षक देवमती मांझी की अहम भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button