#Social

PUNJAB: फैक्टरी में गैस रिसाव से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल


PUNJAB: जिला बरनाला के गांव फतेहगढ़ छन्ना में सुबह एक निजी फैक्टरी में गैस रिसाव होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए डी.एस.पी. सिटी बरनाला सतबीर सिंह बैंस ने बताया कि गांव फतेहगढ़ छन्ना में एक निजी फैक्टरी में H2S गैस का रिसाव हो गया। इस हादसे में कंपनी के चार कर्मचारी प्रभावित हुए।उन्होंने बताया कि इनमें से अनमोल छिंपा, जो कि फूलका जिला हरियाणा का निवासी था, की मौत हो गई। बाकी 3 कर्मचारी जिनके नाम युगम खन्ना निवासी हिसार, विकास शर्मा निवासी मौजगढ़ खुड़ियां जिला फाजिल्का और लवप्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ छन्ना हैं, बेहोश हो गए।
डी.एस.पी. बैंस ने बताया कि बेहोश हुए तीनों कर्मचारियों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा इस घटना की जांच जारी है और गैस रिसाव होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button