#Social

CG: 17 साल का लड़का गिरा शिवनाथ नदी में गिरा


Durg. दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी में आज एक हादसा हो गया। यंहा सेल्फी लेने के चक्कर में 17 वर्षीय लड़का पुल से नदी में गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ टीम घटना स्थल पहुँची और युवक को सकुशल बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 3:30 बजे चौकी जेवरा सिरसा को सूचना मिली की एक व्यक्ति शिवनाथ नदी में बेलौदी पुल से गिर गया है। सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ को सूचित कर जेवरा सिरसा पुलिस, 112 तत्काल मौके पर पहुंच कर एसडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया और गौरव साहू पिता चैतुराम साहू उम्र 17 वर्ष सकिन कैंप 1 भिलाई को सही सलामत निकालकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। बताया जा रहा है कि गौरव सेल्फी लेते हुए नदी में गिर गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button