#Social

बीजापुर में 2 नक्सली गिरफ्तार


Bijapur. बीजापुर। नक्सलियों के प्रचार-प्रसार की सामग्री के साथ बड़े तुंगाली व बरदेला के जंगल से सुरक्षाबल के जवानों ने दो मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जांगला थाना का बल बड़े तुंगाली, पोटेनार व बरदेला की तरफ एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। अभियान के दौरान बरदेला व बड़े तुंगाली के बीच जंगल के कच्चे रास्ते मे 2 सदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा।
पूछताछ करने पर अपना नाम मिलिशिया सदस्य जोगो माड़वी कुडूरपारा पोटेनार व मिलिशिया सदस्य सोनी लाल उरसा पटेलपारा बड़े तुंगाली बताया। पकड़े गए व्यक्तियों के कब्जे से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन द्वारा आम जनता को बरगलाने व दहशत फैलाने के उद्देश्य से लिखे गए पाम्पलेट बरामद किया गया। पकड़े गए माओवादियों के विरुद्ध छग विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की धाराओं में विधिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button