#Social

CRIME NEWS: नशीला शेक पिलाकर महिला कर्मचारी के साथ किया बलात्कार


Gwalior. ग्वालियर। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली 25 वर्षीय महिला कर्मचारी के साथ मुरार स्थित होटल नारायणम में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने ग्वालियर के होटल में युवती को बुलाकर नशीला शेक पिलाया। उसके बाद बेहोशी की हालत में युवती से दुष्कर्म किया। उसके बाद वीडियो बनाकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश में एक टीम नोएडा भेजी है। गोविंदपुरी निवासी 25 वर्षीय युवती नोएडा की कंपनी में नौकरी करती थी। एक दूसरी कंपनी में लक्ष्य चतुर्वेदी नौकरी करता है। वह नोएडा की ही रहने वाला है। दोनों कंपनियों की बैठक हुई, जिसमें युवती की मुलाकात लक्ष्य से हो गई। उसके बाद दोनों की बात होने लगी। युवती पिछले साल ग्वालियर में घर से ही कंपनी का काम कर रही थी।
11 मई 2023 को लक्ष्य ग्वालियर आया। वह मुरार स्थित होटल नारायणम में रुका था। उसने युवती को मिलने के बहाने बुलाया। उसने कमरे में ही शेक ऑर्डर किया था। युवती ने शेक पिया तो उसकी आंख के सामने अंधेरा छाने लगा। बेहोशी की हालत में उसके साथ लक्ष्य ने दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया। युवती को होश आया तो पता लगा कि उसके साथ गलत हुआ है। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। उसने कई बार उसके साथ गलत काम किया। परेशान होकर युवती ने कंपनी छोड़ दी। दूसरी कंपनी में काम करने लगी, तो वहां भी परेशान करने लगा। युवती की वह नौकरी भी छूट गई। युवती ने ने परिजनों को पूरी घटना बताई। उसके बाद आरोपी के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button