#Social

HP: बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में दी जानकारी


Chambad. चंबाड्ड। चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जडेरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समंवयक कपिल शर्मा और केस वर्कर लविंद्र कुमार ने चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेडछाड से पीडित और अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से दी जाने वाली सेवाओं के

बारे में भी बताया।

उन्होंने प्रतिभागियों को पोक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी के द्वारा नाबालिग बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजर अंदाज न किया जाए। इसके साथ बाल तस्करी, नशे की बुराई और सोशल-मीडिया के इस्तेमाल के संबंध में भी चर्चा की गई। सोशल मीडिया के लाभ और हानियां भी बताई गई। सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग के संबंध में भी गंभीरता से चर्चा की गई। चाइल्ड हेल्पलाइन कर्मियों ने प्रतिभागियों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श का अंतर समझाया, अंजान लोगों से सोशल मीडिया आदि प्लेटफार्म से दूर रहने की सलाह दी। इसके साथ ही अनुशासन, नैतिक शिक्षा, खान पान और स्वास्थ्य से जुडी कुछ बहुमूल्य जानकारियां भी बच्चों से सांझा की गई। कार्यक्रम में पाठशाला स्टाफ के अलावा करीब 250 छात्रों ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button