#Social

CRIME: तालाब में मिली लापता युवती की लाश, FSL की टीम मौके पर मौजूद


Bahraich. बहराइच। बहराइच में एक किशोरी का शव तालाब में मिला है। वह शुक्रवार शाम सरकारी हैंडपंप पर नहाने गई थी और लापता हो गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव पर खरोंच और चोट के निशान पाए गए हैं। एक किशोरी का शव गांव स्थित तालाब में शनिवार सुबह उतराता मिला है। शरीर पर खरोंच व चोट भी पाई गई है। शुक्रवार शाम घर से कुछ दूरी पर लगे सरकारी नल पर किशोरी नहाने गई थी, जहां से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दिया है।
रामगांव थाने के मोगरिहा के मजरे बढ़ैया निवासी जीतराम की 14 वर्षीय बेटी काजल शुक्रवार शाम को घर से लगभग 50 मीटर दूर पर लगे हैंडपंप पर स्नान करने के लिए गई थी। स्नान कर नवरात्र पूजन उसकी दिनचर्या में शामिल था। वह जब काफी देर तक घर नहीं आई, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। उसका कुछ पता नहीं चला। पीड़ित परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई । शनिवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर प्राथमिक विद्यालय के बगल बने तालाब में ग्रामीणों ने उसका शव उतराता देखा। जिससे हड़कंप मच गया । रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। तालाब से शव बाहर निकाला गया। किशोरी के शरीर पर नाखून की खरोच व चोट के निशान थे। परिजनों ने उसकी हत्या की आंशका जताई है।
तालाब में किशोरी का शव बरामद हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी। जिससे तहकीकात में मदद मिलेगी।
आलोक सिंह, थानाध्यक्ष, रामगांव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button