#Social

CG BREAKING: दो बाइकों में भीषण टक्कर, बाप-बेटी समेत 3 की मौत


Surguja. सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा-रायगढ़ सीमा पर कापू रोड पर रविवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता, बेटी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कापू पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, जामकानी जूनापारा निवासी दिलीप राम (38) अपनी 5 साल की बेटी रौशनी और पत्नी को लेकर बाजार से लौट रहा था। दूसरे बाइक पर जामकानी कंवरपारा निवासी विक्रम पैकरा (19) भी घूमने के लिए बाजार की ओर जा रहा था।
इसी दौरान सीतापुर थाना क्षेत्र के सरहद पर बसे गांव कोटछाल में दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दिलीप, उसकी बेटी रोशनी और दूसरे बाइक के चालक विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। दिलीप की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। घायल महिला को रायगढ़ जिले के टापू पीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीनों शवों को सीतापुर सीएचसी में रखा गया है। शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के दौरान दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी। हादसे में दोनों बाइक के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button