#Social
VIDEO: फर्जी पुलिस वाले ने ई-सिगरेट पी रही महिला से 50,000 मांगे, फिर जो हुआ…

Mumbai मुंबई: मुंबई के उपनगरीय इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने ई-सिगरेट (वेप) के लिए एक महिला से पैसे ऐंठने की कोशिश की। सादे कपड़ों में आए इस व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा और उसे ऑटो-रिक्शा में ले जाते समय उससे 50,000 रुपये की मांग की। हालांकि, महिला ने चालाकी से रास्ते में उसका वीडियो बना लिया, जिससे उसे तुरंत अपने किए पर पछतावा हुआ।




