#Social

हरेली पर्व पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को अभिनंदन पत्र और स्वीकृति पत्र प्रदान


Mahasamund. महासमुंद। हरेली पर्व के अवसर पर जनपद पंचायत पिथौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनासिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पूर्ण आवासों में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष सत्यभामा नाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के साखाराम, धनेश्वर, कौसिल्या एवं रूपसिंग को स्वच्छ एवं सुन्दर आवास निर्माण हेतु अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया।
प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना के तहत कमार जनजाति के हितग्राही सुमिन कमार, कुंती कमार एवं शिव कमार को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही 56 वृक्ष लगा कर स्वच्छ और सुंदर वातावरण हेतु योगदान दिया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिध संजय तिवारी, जाम सिंह दीवान, रेवा राम, प्रीतम साहू, सरपंच चोपलाल चौधरी, सचिव परसराम साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंद्रप्रकाश मनहर, करारोपन अधिकारी उमेश दीक्षित, श्री तेजेंद्र साहू, मीनू साहू, और डाकेश्वर यादव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button