#Social
BIG BREAKING: नर्मदा रिवर व्यू रिसोर्ट में IT की रेड़, मामलें में जांच जारी

Narmadapuram. नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जहां इनकम टैक्स की टीम ने नर्मदा रिवर व्यू रिसोर्ट पर दबिश दी है. टैक्स चोरी की आंशका के चलते छापामार कार्रवाई की गई है. फिलहाल, टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है। बता दें कि कोरी घांट स्थित नर्मदा रिवर व्यू रिसोर्ट पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की टीम ने छापा मारा है. 7 सदस्यीय टीम इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है. साथ ही 10 से 15 सशस्त्र बल के जवान मौके पर मौजूद हैं. लोहे की एक पेटी को कटर से काटकर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।




