#Social

CG BREAKING: थाने के बाथरूम में प्यून ने लगाई फांसी, परिजनों ने किया तोड़फोड़


Balrampur. बलरामपुर। बलरामपुर के कोतवाली थाना के बाथरूम में एनएचएम के कर्मचारी की लाश के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मृतक के परिजनों ने कोतवाली में हंगामा मचा दिया है. सैकड़ों लोगों की भीड़ ने थाने में पथराव कर दिया, वहीं परिसर में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। इस स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को हटाने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button