#Social
Lakhisarai: करियर परामर्श सह कौशल विकास कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Lakhisaraiलखीसराय। महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन के द्वारा संचालित उड़ान परियोजना अंतर्गत किशोर किशोरियों के क्षमताओं और हितों के अनुरूप उचित मार्गदर्शन के लिए करियर परामर्श सह कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन महिला सशक्तिकरण कार्यालय भवन में किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक डॉक्टर मनोज कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नीना नैन्सी मुर्मू, केंद्र परशासक पूनम कुमारी, जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई के पंकज कुमार, ट्रेनिंग ऑफिसर जीविका शशिभूषण/कुमारी आदिति सिंहा, डिस्ट्रिक्ट स्किल एक्सपर्ट रोहित रवि, जिला व प्रखंड समन्वयक, उड़ान व विकास मित्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक आरिफ हुसैन ने कहा कि यह कार्यक्रम स्वयं की पहचान करने, आत्म-साक्षात्कार और मजबूत पहलुओं को समझने में मदद करना है। ताकि किशोर किशोरी जान सकें कि उनकी रुचियां, क्षमताएं और मूल्य क्या हैं।




