CG BREAKING: 2 नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोपहर में IED किया था जब्त

संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। पकड़े गए नक्सलियों ने दोरनापाल-जगरगुंडा मार्ग पर 15-15 किलो के दो IED प्लांट किए थे, जिन्हें बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। बता दें कि तीन दिन से जारी अभियान के आखिरी दिन शनिवार 4 जनवरी की रात अबूझमाड़ के जंगल में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर व कोंडागांव जिले के DRG व STF के जवानों ने मुठभेड़ के दौरान पांच वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया था।
IED ब्लास्ट में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के आठ जवान शहीद हो गए। उनकी स्कॉर्पियो का चालक भी मारा गया। ब्लास्ट इतना तीव्र था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। उसकी छत पास के पेड़ में 20 फीट की ऊंचाई पर लटकी मिली। जवानों के शव क्षत-विक्षत हो गए। उनके अंग सौ मीटर दूर तक बिखरे हुए थे। सड़क पर 10-15 फीट गहरा गड्ढा हो गया। अंबेली में जिस जगह विस्फोट हुआ, वहां खेत से लगभग 150 मीटर दूर घना जंगल है। नक्सलियों ने इसी जंगल से IED को ट्रिगर किया। लगभग 150 मीटर तार भी बरामद किया गया है, जिससे विस्फोट किया गया।




