#Social

राज्य स्तरीय युवा उत्सव 2024 की सफलता के पश्चात आयोजित फीडबैक मिटिंग में DM ने लोगों को किया सम्मानित


Lakhisaraiलखीसराय। समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में राज्य स्तरीय युवा उत्सव, 2024 को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने वाले सभी पदाधिकारीयों, कर्मियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य नागरिकों का अभिनंदन समारोह जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
मंच का संचालन उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार ने किया। सर्वप्रथम राज्य स्तरीय युवा उत्सव, 2024 हेतु गठित 18 उप समितियों के नोडल पदाधिकारीयों द्वारा अपने-अपने उप समिति से संबंधित फीडबैक को साझा किया गया। सभी नोडल पदाधिकारीयों ने बताया कि आयोजन के दौरान उन्होंने किस तरह से अपने कार्य दायित्वों का संपादन किया तथा चुनौतियों से किस तरह निपटना पड़ा। सभी ने भविष्य में ऐसे आयोजन हेतु क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए यह भी साझा किया।
फीडबैक साझा करने के बाद सभी उपस्थित लोगों का अभिनंदन अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर किया गया। सर्वप्रथम मीडिया के सम्मानित कर्मियों का अभिनंदन किया गया। इसके बाद सभी आवासन स्थल के प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। सभी नोडल पदाधिकारीयों, सहायक नोडल पदाधिकारीयों एवं अन्य कर्मियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर किया गया। जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने अपने संबोधन में राज्य स्तरीय युवा उत्सव, 2024 से संबंधित सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु बधाई दिया।
कार्यक्रम में सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सदस्य गण, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतू शर्मा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन एवं अन्य पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button