#Social
फडणवीस कैबिनेट का हुआ विस्तार, 39 मंत्रियों ने ली शपथ

Maharashtra. महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. नागपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. जानकारी के मुताबिक इसमें 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. सूत्रों की मानें तो जिस गृह विभाग पर शिवसेना नजर जमाए हुए थी, वो बीजेपी के खाते में रहेगा. साथ ही बीजेपी ने गृह, राजस्व, सिंचाई और शिक्षा विभाग अपने पास रखा है।




