#Social

CM साय कल राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता के समापन समारोह में होंगे शामिल


Raipur. रायपुर। बेमेतरा जिले के ब्लाक मुख्यालय नवागढ़ के हाई स्कूल मैदान में 19 से 21 दिसंबर तक सतनामी समाज का समागम भव्य मेला प्रारंभ हो गया है। जिसकी तैयारी के लिए हाई स्कूल मैदान में विशाल पंडाल लगाया गया है। वहीं नगर के चारों दिशाओं में विशाल गेट भी लगाया गया है। सतनामी समाज के द्वारा नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम की शुरूआत सन् 2015 में प्रदेश के तत्कालीन कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल द्वारा की गई थी। इसके बाद यह कार्यक्रम सन 2016, 2017, 2019, 2020, 2021 एवं 2022 में लगातार नवागढ़ में हो रहा है। नवागढ़ में बाबा गुरूघासीदास जयंती पंथी नृत्य प्रतियोगिता की पहचान आज पूरे देश में हो रही है। इसकी शुरूआत मंत्री दयाल दास बघेल द्वारा किया गया था। 21 दिसंबर को समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह करेंगे।
विशेष अतिथि प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव केंद्रीय मंत्री, तोखन साहू प्रदेश के मंत्री, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, लखन लाल देवांगन, लक्ष्मी राजवाड़े, टंक राम वर्मा, दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल, विधायक जगदलपुर किरण देव साय, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व विधायक गौरी शंकर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले, अहिवारा के विधायक डोमन लाल कोरसेवाडा, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला

अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक सनम जागड़े, पूर्व विधायक रामजी भारती, पूर्व विधायक अंबेश जागड़े, सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गा महेश्वर होंगे। ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1 लाख 51 हजार, दूसरा पुरस्कार 1 लाख 1 हजार रुपए, तीसरा पुरस्कार 75 हजार रखा गया है।

इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक पंथी पार्टी को 5 हजार रुपए दिया जाएगा। तीनों सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। 19 दिसंबर को आरु साहू, 20 दिसंबर को छाया चंद्राकर का कार्यक्रम रात्रि को पंथी नृत्य के बाद होगा। वही 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से मोना सेन का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 19 से 21 दिसंबर को बाबा गुरू घासीदास जयंती समारोह के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ 19 दिसंबर को सतनामी समाज के खपरीडीह खुर्द के गुरु असमदास के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने की। विशेष अतिथि नगर पंचायत नवागढ़ की अध्यक्ष मंजू लता रात्रे मारो नगर पंचायत के अध्यक्ष, धनलाल देशलहरा जिला पंचायत के सभापति, अंजू बघेल, बिंदिया मिरे एवं सामाजिक कार्यकर्ता उबारनदास बर्मन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button