मंत्री नेताम ने रामानुजगंज में किया 16 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अंतर्गत 901.60 लाख रुपए की लागत से 28 हाट बाजार निर्माण, (महावीरगंज) में 283.60 लाख रुपए की लागत से 5400 मीट्रिक टन गोदाम निर्माण, कुल 1185.20 लाख की राशि के कार्य का भूमिपूजन किया गया।
सजगता से अपराधिक मामलों में कमी आई है। जिस क्षेत्र में पुलिस और जनता का तालमेल है वहां पर अपराधों में कमी देखने को मिलती है, इसके लिए तालमेल जरूरी है। इसे गंभीरता से लेकर पुलिस का सहयोग अवश्य करें। इस अवसर पर नेताम ने हाथी प्रभावित क्षेत्रों के दो हितग्राहियों को मुआवजा राशि प्रदान की। वहीं दो हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास शहरी की चाबी सौंपी गई तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। नेताम के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर लगाये गए स्टाल का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेताम, गणमान्य नागरिक ओम प्रकाश जायसवाल, रमन अग्रवाल,अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर राजेंद्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल सहित आमजन मौजूद रहे।




