#Social

दिव्यांग बच्चों में दक्षता का विकास करना है प्रशिक्षण का उद्देश्य: BEO


Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित दिव्यांग बच्चों की दक्षता का विकास करना एवं 6 से 14 वर्ष तक के नामांकित दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक सपोर्ट के लिए प्रशिक्षित करना है।
यह बातें बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए नोडल शिक्षकों के चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे दिन कहा। उन्होंने विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की क्षमता को विकसित करने के विभिन्न उपकरणों के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर रमेश गोड ने दिव्यांगता के साथ-साथ उनके चिह्नांकन एवं नामांकन के विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया।प्रशिक्षण में कुल 138 नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राकेश पांडेय, राजू यादव, मनीष ठाकुर, सुबोध शुक्ला, रीमा यादव ,दीपशिखा विश्वकर्मा, श्वेता वर्मा, आराधना गुप्ता, सौरभ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button