#Social

BREAKING: कार चालक ने बच्चे को मारी टक्कर, देखें खौफनाक मंज़र का VIDEO…


Sikar. सीकर। पतंग लूटने के चक्कर में 7 साल का मासूम कार की चपेट में आ गया। कार की टक्कर से उछलकर पहले वह बोनट पर गिरा। फिर सड़क पर गिरा। इसके बाद घसीटता हुआ करीब 40 फीट दूर जाकर रुका। हादसे में मासूम के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना सीकर के लोसल थाना इलाके की 6 दिसंबर की शाम 4:39 बजे की है। बच्चे का जयपुर के SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। रविवार को घटना का CCTV फुटेज सामने आया। SHO राकेश कुमार ने बताया- मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

घायल बच्चे का नाम शिवम बाकोलिया (7) पुत्र घासीराम निवासी वार्ड नंबर 10 है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button