#Social

CG BREAKING: भीषण सड़क हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत


Dhamtari. धमतरी। जिले में रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है. दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. बाइक में सवार होकर नगरी जा रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. मृत दोनों युवक दूसरे राज्य के रहने वाले हैं. घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, बनराउण्ड बनरौंद पुलिया के पास आज अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी. अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर धमतरी की ओर से नगरी की दिशा में जा रहे थे. अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों उछलकर सड़क किनारे जा गिरे।
हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचे और शवों को बरामद कर जिला अस्पताल भेज दिया। केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि आज शुक्रवार को 5 बजे के आसपास यह हादसा बनरौंद पुलिया के पास हुई है. बताया कि दोनों युवक धमतरी की ओर से नगरी की तरफ जा रहे थे. तभी अज्ञात वाहन उसे ठोकर मार कर फरार हो गया. पुलिस का कहना है कि दोनों युवक महुआकोट उड़ीसा के रहने वाले हैं. घटना की जानकारी मिलने पर केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button