चुनाव का सफल और सुरक्षित संचालन प्रशासन की प्राथमिकता: कलेक्टर

इंतजाम किए गए हैं। मतदान सामग्रियों का वितरण कृषि उपज मंडी परिसर से किया गया, जहां सोमवार सुबह 7 बजे से ही नगरीय निकायवार सामग्री का वितरण शुरू हो गया। तकरीबन दोपहर 3 बजे तक सभी मतदान दलों को सामग्री वितरित की जा चुकी थी। नगर पालिका परिषद बेमेतरा के सामग्री वितरण के लिए 36 टेबल लगाई गई थीं, इसी प्रकार जिले के नगर पंचायतों मे भी सामग्री का वितरण किये जाने कि कार्यवाही कि गई। सभी मतदान दलों को बसों के माध्यम से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके गंतव्य तक भेजा गया। सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम भी लगाया गया है ताकि उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने रवानगी के दौरान सर्वप्रथम विधिवत पूजा-अर्चना की और इसके बाद मतदान दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने मतदान कर्मियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर शुभकामनाओं के साथ उन्हें उनके गंतव्य की ओर विदा किया।
किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तत्पर रहें। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव कराना है। इसके लिए मतदाता और मतदान कर्मियों दोनों के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत से लेकर समाप्ति तक सुरक्षा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए, और सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा जाए। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मतदान दलों को दिए गए इन निर्देशों के बाद सभी दलों ने अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रस्थान किया। सभी मतदान कर्मी पूरी तैयारी के साथ मतदाताओं को सर्वाेत्तम सुविधा देने और चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।




