#Social
'बांग्लादेश के मामले को मैं पीएम मोदी पर छोड़ता हूं'…ट्रंप ने बड़ी बात कही, दुनिया में हलचल तेज

वाशिंगटन डीसी: अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ी बात कही है. भारत के पड़ोस बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक हलचलों पर ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकन डीप स्टेट का बांग्लादेश में कोई रोल नहीं है. उन्होंने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश का ख्याल पीएम मोदी रखेंगे.




