#Social

BREAKING: गोदाम में लगी भीषण आग, सैंकड़ों ई-रिक्शा जलकर खाक


New Delhi. नई दिल्ली। कुतुब विहार में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग लग गई, जिसमें सैकड़ों ई-रिक्शा जलकर खाक हो गए. अग्निशमन विभाग और एंबुलेंस ने आग को आस-पास के घरों तक फैलने से रोक लिया है. फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुट गई हैं. इस आग लगने की घटना में गनीमत ये रही कि किसी की जान की हानि नहीं हुई. हालांकि सैंकड़ों रिक्शाएं जलने से माली नुकसान काफी हो गया है. दमकल की कई गाड़ियों मौके पर मौजूद हैं. दरअसल दमकल विभाग को सोमवार (17 फरवरी) दोपहर करीब एक बजे आग लगने की

जानकारी मिली थी. इसके बाद दो बजे चार फायर की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. इस ई-रिक्शा गोदाम में आग लगने से करीब 109 ई-रिक्शा पुरी तरह जलकर खाक हो गईं. वहीं घटना में अबतक किसी के घायल होने की कोई खबर फायर डिपार्टमेंट की ओर से नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button