#Social

कुख्यात गैंगस्टर की पत्नी और लेडी डॉन की बढ़ी मुश्किलें


नई दिल्ली: गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने जोया खान को नादिर शाह मर्डर केस में भी गिरफ्तार कर लिया है। जोया को इससे पहले ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। हत्या के मामले में गिरफ्तारी के बाद जोया को पटियाला हाउस कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पिछले साल दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में जिम संचालक नादिर शाह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने राजधानी को दहला दिया था। दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोप है कि हत्याकांड को हाशिम बाबा गैंग ने अंजाम दिया था। दिल्ली पुलिस का दावा है कि जेल में बंद हाशिम बाबा का पूरा गैंग उसकी पत्नी संभाल रही थी और नादिर शाह हत्याकांड में भी उसकी भूमिका सामने आई है।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मामले में अभी पूरी साजिश का खुलासा करना है। जोया खान से रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी। पुलिस को अभी आरोपी सद्दाम और सलमान को भी गिरफ्तार करना है, जो हत्याकांड में शामिल थे। इसके अलावा हत्या में प्रयोग किए गए हथियार की बरामदगी भी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी वॉट्सऐप कॉलिंग के बातचीत करते थे।
इस बीच जोया खान के वकील ने कहा है कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए किसी भी आरोपी ने जोया का नाम नहीं लिया था। उन्होंने कहा कि जोया पहले भी दो मौकों पर जांच में शामिल हो चुकी है, जब उसे बुलाया गया। जोया ने वकील के जरिए कहा, ‘मेरा एकमात्र गुनाह यह है कि मैं हाशिम बाबा की बीवी हूं। मैं उसके किसी केस में शामिल नहीं हूं।’
सोशल मीडिया पर खूब रील बनाने वाली जोया खान गैंगस्टर हाशिम बाबा की तीसरी बेगम है। जोया की भी यह दूसरी शादी है। हाल ही में पुलिस ने उसे करीब एक करोड़ रुपए मूल्य के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि हाशिम बाबा की गिरफ्तारी के बाद जोया ही पूरे गैंग को संभाल रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button