Raipur Breaking: आमानाका में पकड़ाया सबसे पुराना ड्रग्स पैडलर

आमानाका टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत अयप्पा मंदिर टाटीबंध के पास हरभजन सिंह उर्फ भजन निवासी वीर सवारकर नगर हीरापुर नामक व्यक्ति जो पुर्व मे जेल गया था वह प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिटटा हेरोईन रखा है तथा बेचने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा (IPS) द्वारा थाना प्रभारी आमानाका को आरोपी को हीरोईन चिटटा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया।
हेरोईन चिटटा वजन 7.23 ग्राम किमती करीबन 70,000/- रूपये एंव एक सफेद झिल्ली मे काले रंग का अफीम वजन 5.09 ग्राम किमती 5000/- रूपये जुमला किमती 75000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 70/25 धारा 21(B),18 NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।




