फरार कांग्रेस नेता की तलाश में दीपक बैज के घर की रेकी कर रहे थे पुलिसवाले

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि उनके घर की 24 घंटे से रेकी की जा रही थी। बुधवार को रायपुर में दंतेवाड़ा पुलिस के इंस्पेक्टर और तीन पुलिसकर्मियों को रेकी करते हुए पकड़ लिया गया। इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है, और कांग्रेस ने इसे सरकार द्वारा दबाव बनाने की साजिश बताया है।

कांग्रेस नेता दीपक बैज ने दावा किया कि उनके घर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सतर्कता बरती तो दंतेवाड़ा के इंस्पेक्टर नरेश सलाम और तीन अन्य पुलिसकर्मी वहां मौजूद पाए गए।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे दंतेवाड़ा ASP आर.के. बर्मन के निर्देश पर रायपुर आए थे। पुलिस का कहना है कि वे कांग्रेस नेता अवधेश गौतम की तलाश में आए थे, लेकिन कांग्रेस इसे एक राजनीतिक साजिश करार दे रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button