#Social

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: शिमला में जयराम, हमीरपुर में होंगी इंदु


Shimla. शिमला। भारतीय जनता पार्टी जिला स्तर पर आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने जा रही है। इसी क्रम में भाजपा के वक्ता जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का वित्तीय सशक्तिकरण पर केंद्रित रहेगी। भाजपा महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर उन सभी लाभार्थी बहनों को सम्मानित भी करेगी, जो पीएम की आर्थिक सशक्तिकरण योजनाओं से लाभांवित हुई हैं, जैसे मुद्रा योजना, लखपति दीदी, जन धन योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, स्वनिधि, पीएम एम्प्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम और सेल्फ हेल्प ग्रुप फाइनांशियल

असिस्टेंस इत्यादि।

जिला स्तर पर मुख्य वक्ताओं की सूची भी तय हो गई है। प्रत्येक कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से एक एक पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला कार्यक्रमों का आयोजन आठ मार्च को किया जाएगा। केवल जिला सुंदरनगर का कार्यक्रम 12 मार्च, पालमपुर में 11 मार्च और सोलन का कार्यक्रम 11 मार्च को होना निश्चित हुआ है। भाजपा की ओर से जिला स्तर पर मुख्य वक्ताओं की सूची तैयार कर ली गई है। इसके अनुसार जिला ऊना में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बिलासपुर और सोलन में प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सिरमौर में सांसद सुरेश कश्यप, हमीरपुर में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, कांगड़ा में डा. सिकंदर कुमार, महासू में हर्ष महाजन, नूरपुर में विपिन परमार, देहरा में राजीव भारद्वाज, चंबा में डा. हंस राज, कुल्लू में पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, मंडी में विनोद कुमार, पालमपुर में संजीव कटवाल, सुंदरनगर में वंदना योगी, लाहुल स्पीति में धनेश्वरी ठाकुर और किन्नौर में अजय श्याम मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button