#Social
CG NEWS: पत्नी के विरह से परेशान पति ने पी लिया कीटनाशक, देखें वायरल VIDEO…

Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। एक युवक ने कीटनाशक दवा पी कर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा को बताया. इस दौरान उसने अपनी पत्नी से हुए अनबन के लिए माफी मांगते हुए अपने परिजनों से भी माफी मांगी और खेत के बीच में कीटनाशक पी ली. घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है. यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के किरित गांव का है. नवागढ़ थाना के किरित गांव का रहने वाला मुकेश कुमार धीवर 8 साल पहले अपने ही गांव की युवती से लव मैरिज किया था। लेकिन कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसकी पत्नी घर छोड़ कर अपने घर चली गई. साथ ही दो बच्चों को भी ले गई। पत्नी से दूर होकर पति ने अपने परिजनों से भी विवाद किया।




